77 वें एन.सी.सी. स्थापना दिवस समारोह का सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में हर्षोल्लास के साथ किया गया आयोजन
सांदीपनि विद्यालय बालाघाट की जेडी टु्प नं.243 / 6 एमपी बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.) द्वारा 23 नवंबर को 77 वें स्थापना दिवस का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्विनी उपाध्याय ने एनसीसी ध्वज फहराकर ध्वज प्रणाम के बाद कैडेट्स की सलामी ली एवं परेड निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि श्री एस.के.तुरकर प्राचार्य पीएम श्री विद्यालय बूढ़ी बालाघाट, संस्था प्राचार्य डॉ.युवराज राहंगडाले, उपप्राचार्य साजिद मोहिस खान, पी.आई.स्टाफ के साथ एनसीसी ऑफिसर अशोक कुमार रावडे, एन.एस.एस. ऑफिसर अशोक कुमार कोर्राम, स्काउट मास्टर अरुण पटले एवं विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे ।
समारोह में एनसीसी कैडेट्स, एन.एस.एस. कैडेट्स/स्वयं सेवक, स्काउट व गाइड कैडेट्स को संबोधित करते हुए संस्था प्राचार्य ने एनसीसी स्थापना दिवस पर सारगर्भित विचार रखें। जिला शिक्षा अधिकारी ने कैडेट्स को एनसीसी स्थापना दिवस पर अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम देने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की ।
स्थापना दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडेट्स व परेड में सम्मिलित सभी कैडेट्स को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अंत में एनसीसी ऑफिसर अशोक कुमार रावडे द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रदर्शन किया गया। समारोह में पूर्व एनसीसी ऑफिसर खिलेंद्रपाल बिसेन ने मंच संचालन किया।
उल्लेखनीय है कि देश की रक्षा पंक्ति के लिए प्रारंभिक तौर पर विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.) इकाइयों का संचालन कर कैडेट्स को प्रशिक्षित किया जाता है। जिससे कैडेट्स भविष्य में राष्ट्र सेवा में अग्रणी योगदान देने में सक्षम बन सकें।

एक टिप्पणी भेजें